देश

लॉयंस क्लब के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित स्टेशन क्लब में लांयस क्लब का 29 वां स्थापना दिवस सह चार्टर नाईट समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि क्लब के जिला पाल एमजेएफ माधव लखोटिया, डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार, एमजेएफ राजीव लोचन, पीएमजेएफ राजेश कुमार गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, यूके नायर व बी लक्ष्मैया ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जलन कर किया। समारोह की शुरूआत संगीत वंदना से की गयी।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पाल एमजेएफ माधव लखोटिया ने कहा कि लांयस क्लब एक ऐसा समाजिक संगठन है। जिसकी पुरे विश्व में संचालित किया जाता है। लांयस क्लब सेवा के क्षेत्र में 100 साल पूरा किया। मगर इतनी लंबी दूरी तय करने के बाद भी संगठन पर एक भी दाग नही लगा। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि संगठन के कार्यकर्ताओं को जाता है।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI

उन्होंने कहा कि सेवा करना ही क्लब की मुख्य उदेश्य है। समाज सेवा करना ईश्वरीय सोच के समान है। सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सेवा कार्य में क्लब के सदस्य अपने परिवार को भी जोडे़। जिला पाल एमजेएफ माधव लखोटिया ने कहा कि क्लब की सेवा कार्य को देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रनाथ मोदी ने केंद्र सरकार की कार्यक्रम रूबेला-खसरा टीकाकरण के लिए लांयस क्लब को पार्टनर बनाया है। विशिष्ट अतिथि डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि सेवा ही मानव जन का अर्थ होता है। क्लब निरंतर 100 साल से सेवा कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा कि क्लब को हमेशा डीवीसी प्रबंधन सहयोग करते आ रही और आगे भी सहयोग करेगी। समारोह को संबोधित करते हुए एमजेएफ राजीव लोचन ने कहा कि क्लब का जन्म 1917 में शिकांगो में हुआ था। विपरीत परिस्थितियों से जुझते हुए क्लब आज पुरे विश्व भर में 208 देशों में संचालित हैं और सेवा के क्षेत्र में क्लब पूरे विश्व में दूसरा स्थान पर है। एमजेएफ राजीव लोचन ने क्लब के हर गतिविधियों को उपस्थित समूह को विस्तार से जानकारी दी। समारोह का संचालन सुरेश निखर व धन्यवाद ज्ञापन आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर बोकारो के मनोज कुमार, भानु गिरी, शिखा झा, जोगेंद्र उर्फ बाबूलाल गिरी, श्याम बिहारी सिंह, एसडी सिंह, एके तिवारी, डाॅ. हेमंत कुमार, संदीप वर्णवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, आनंद प्रकाश मेहता, मधुकर गायकवाड़, नीतिका गायकवाड़, गणपति पासवान, प्रकाश ठक्कर, भुवनेश्वर साव, सुनील कर्ण, अलख निरंजन, धरम सिंह, देवनील कर्ण, एसके लाल, सुष्मिता घोष, संचिता पाॅल, शम्मा परवीन, मौसमी पाॅल, कृष्णा दत्ता, तापति रक्षित, मन्टू वर्मन, रतना समादार सहित कई लोग उपस्थित थे।
समारोह में सदस्यता ग्रहण की: कमलेश कुमार, शीखा झा, मधुकर गायकवाड़, नीतिका गायकवाड़, राजीव रंजन, रवि रंजन, एसके सुमन ने क्लब की नयी सदस्यता ली। पीएमजेएफ राजेश कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों को शपथ दिलायी। संगठन में बेहतर कार्य के लिए जोगेंद्र उर्फ बाबूलाल गिरी, बी लक्ष्मैया, डीके सिंह, भुवनेश्वर साव, प्रकाश ठक्कर व नारायण महतो को सम्मानित किया गया। जिला पाल एमजेएफ माधव लखोटिया ने बोकारो थर्मल व आसपास के 25 विधवाओं को रोजगार हेतू सिलाई मशीन देने की घोषणा की। इसके अलावे बोकारो थर्मल शाखा का नयी कमेटि का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, सचिव एसके लाल, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर साव तथा पीआरओ का चयन किया गया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *