देश

सचिन पायलट को अलका लांबा ने जमकर धोया, जानिये क्याें?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जनता से फंड की अपील करने का फंडा कांग्रेस नेता सचिन पायलट को महंगा पड़ गया| पायलट की इस फंडे पर आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने सिर्फ पायलट ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस को ही धो डाला है| अलका लांबा ने कहा कि सचिन पायलट राजस्थान चुनाव के लिए जनता से फंड मांग रहे हैं| इस हथकंडे को वह कांग्रेस पार्टी का बता जबकि कांग्रेस पार्टी खुद इसका समर्थन नहीं कर रही| इंडियन नेशनल कांग्रेस तो दूर बल्कि राजस्थान कांग्रेस की ही अशोक गहलोत जैसे बड़े नेताओं ने भी उनका समर्थन नहीं किया है|

अलका ने कहा कि वह जनता को मूर्ख बनाना बंद करें| कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनाव लड़ा वहां उसे कोई फंड की जरूरत नहीं पड़ी| कांग्रेस मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी है लेकिन वहां भी खंडित की कोई कमी नहीं आई| हरियाणा और पंजाब में भी चुनाव हुए लेकिन कोई फंड की कमी नहीं हुई| ऐसे में राजस्थान में फंड की कमी कहना हास्यास्पद है| खासकर तब जबकि खुद कांग्रेस नेता सचिन पायलट करोड़ों रुपए के एंबुलेंस घोटाले में फंसे हुए हैं| अलका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 130 साल की कॉन्ग्रेस आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रही है| यह अच्छी बात है कि वह आम आदमी पार्टी से सीख रही है लेकिन जनता को मूर्ख ना बनाएं| उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने फंड की कमी होने के कारण राजस्थान की जनता से फंड देने की अपील की थी| अब कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी की ही तरह अपील करने का ढोंग कर रही है| उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कई अच्छे काम किए हैं कांग्रेस उनसे भी कुछ सीखें| अलका लांबा ने कहा कि एडीआर के सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी की फंडिंग में 5.९३% का इजाफा हुआ है जबकि कांग्रेस की फंडिंग 105 फ़ीसदी बढ़ी है| अलका लांबा ने कहा कि सचिन पायलट जब फिट करते हैं तो वह अशोक गहलोत की फोटो का इस्तेमाल जरूर करते हैं लेकिन अशोक गहलोत का जब टि्वटर अकाउंट देखा जाता है तो उन्होंने इस अपील को रिट्वीट नहीं किया ना ही सीपी जोशी ने स्पीड को रिट्वीट किया इसका मतलब है कि राजस्थान के बड़े नेता ही उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं| अलका लांबा ने कहा कि सचिन पायलट क्लीन पॉलिटिक्स की बात करते हैं उन्हें इस बात पर जवाब नहीं देना चाहिए कि एंबुलेंस स्कैम में उन पर FIR दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि आप डायरेक्टर थी इस कंपनी के| उन्होंने कहा कि सिर्फ राजस्थान के ही नेता इसमें शामिल नहीं थे बल्कि कांग्रेस के दूसरे राज्यों के नेता भी इस घोटाले में शामिल थे| अलका ने कहा आप के कई नेता करोड़पति अरबपति हैं अगर आपको फंड की कमी आ रही है तो आप अपने धनपति नेताओं से मदद ले सकते हैं जनता को मूर्ख मत समझिए|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *