देश

सर्वे : यूपी में पीएम पद के लिए 50 फीसद मत नहीं मिले मोदी को, जानिये राहुल गांधी को मिले कितने वाेट?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
आगामी प्रधानमंत्री पद के लिए इंडिया टुडे ग्रुप और माई एक्सिस इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश में कराए गए पॉलीटिकल स्टॉक सर्वे में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50% वोट भी हासिल नहीं कर सके हैं| वहीं मध्य प्रदेश की में हुए इस सर्वे में नरेंद्र मोदी को 56% वोट मिले थे। हालांकि इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपरी पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं|

सर्वे के मुताबिक राज्य में 48 फ़ीसदी लोग नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं और अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं| यह सर्वे उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में लिए गए टेलीफोन पर आधारित साक्षात्कार पर आधारित है| यह सर्वे 15 से 19 सितंबर के बीच किया गया और इसमें 30400 लोगों ने हिस्सा लिया| उधर नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे पायदान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रहे| हालांकि राहुल गांधी मोदी के आधे वोट भी हासिल नहीं कर सके और उन्हें 22% वोटों से ही संतोष करना पड़ा| वहीं मायावती को 9% वोट मिले और सबसे बुरा हाल अखिलेश यादव का रहा जिन्हें 7 फ़ीसदी वोटों से ही संतोष करना पड़ा है| 51% लोग नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से संतुष्ट पाए गए| 16 फ़ीसदी लोगों ने इसे ठीक-ठाक बताया और 28% लोग मोदी सरकार की कार्यशैली और उनके कार्यों से असंतुष्ट थे| 43 फ़ीसदी लोगों ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को ही चुना है जबकि 29 फ़ीसदी लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं| मायावती 18% वोटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं| उधर प्रदेश सरकार के कामकाज से 37 फ़ीसदी लोग असंतुष्ट पाए गए| 43% लोगों ने इसे संतोषजनक बताया है। वहीं 47 शिक्षक लोगों का मानना था कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को नुकसान हो सकता है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *