दिल्ली

सुमित को न्याय दिलाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर पर आज होगा हल्ला बोल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
शनिवार, 22 सितंबर शाम 6:30 बजे युवा हल्ला बोल के सलाहकार सुमित को न्याय दिलाने के लिए युवा-हल्लाबोल की टीम ने श्रद्धांजलि सभा रखी है। एसएससी सीजीएल 2016 से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बने सुमित की नियुक्ति में हो रही लंबी देरी के कारण उसने ख़ुदकुशी कर ली थी। इसके बावजूद सुमित को आज तक न्याय नहीं मिला है|

क्या-क्या करता था पुलिस वाला लड़की के साथ, देखें वीडियो

अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए युवा हल्ला बोल की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है| युवा हल्ला बोल टीम के देवेंद्र और रजत ने बताया कि सुमित के साथ सरकारी तंत्र ने अन्याय किया है| सुमित की मौत के जिम्मेदार सरकारी तंत्र को चलाने वाले लोग हैं| अतः उसे इंसाफ मिलना ही चाहिए| इसी उद्देश्य से एसएससी के पास सीजीओ काम्प्लेक्स जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन गेट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है| उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *