उत्तराखंड

कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर आया युवक शारदा में डूबा, टनकपुर में मिली लाश

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर पूजा के लिये छुट्टी लेकर घर आये युवक की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई. उसकी लाश बहकर टनकपुर शारदा बैराज आ गई. यहां पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कांस्टेबल की पहचान काफी प्रयास के बाद विनोद पुत्र पुष्कर नाथ निवासी ग्राम सुगांल , गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में की गई है. इसकी पुष्टि टनकपुर कोतवाल अरूण वर्मा ने की है.

विनोद के मामा नवीन नाथ , फूफा रामगिरी व चाचा भूपेन्द्र नाथ ने बताया कि विनोद 18 सितंबर को गांव के पास नहाते समय नदी में डूब गया था. लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम टनकपुर पुलिस द्बारा कराया जा रहा है. विनोद रानीखेत में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर छुट्टी में घर पूजा के लिए आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *