दिल्ली

पति किया किस तो पत्नी ने काट डाली जीभ, जानिए क्यों?

Share now

नई दिल्ली| एक पति को अपनी पत्नी को किस करना महंगा पड़ गया| किस करने के बदले में उसे अपनी जीभ गंवानी पड़ी| मामला राजधानी दिल्ली का है|
बताया जाता है कि दिल्ली के सन होला इलाके में रहने वाली एक महिला गर्भवती है| उसकी उम्र लगभग 22 साल है| उसे अक्सर यह लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है जिसके कारण वह परेशान रहती थी और कई बार पति से उसका झगड़ा भी होता रहता था| पुलिस के मुताबिक हाल ही में पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और बाद में दोनों की सुलह भी हो गई थी| सुबह के बाद पति प्यार जताने के लिए पत्नी के पास किया और उसे किस करने लगा| इससे नाराज पत्नी ने उसकी आधी जीभ काट डाली। अब पति के मुंह में आधी ही जीभ रह गई है| घटना के बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया| सफदरजंग अस्पताल में युवक का ऑपरेशन तो कर दिया गया है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वह अब कभी भी बोल नहीं सकेगा| पुलिस ने महिला को आईपीसी की धारा 326 के तहत गिरफ्तार कर लिया है| दोनों की शादी नवंबर 2016 में हुई थी| महिला 8 महीने की गर्भवती है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *