दिल्ली

शादीशुदा प्रेमिका के साथ प्रेमी ने पार्क में खाया जहर, ये है वजह

Share now

नई दिल्ली: राजधानी में एक शादीशुदा महिला ने अपने कुंवारे प्रेमी के साथ जहर खाकर जान दे दी है. दोनों ने दिल्ली के ही एक पार्क में बैठकर पहले काफी देर तक बातें कीं फिर मायूस होकर जहर खाकर मौत को गले लगा लिया. दोनों जहर खाने के बाद पार्क में अधमरी अवस्था में तड़प रहे थे. इस पर वहां टहलने आए लोगों ने उन्हें ऑटो से ले जाकर पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.
मामला पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके का है. यहां सफेदा पार्क में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया.
पार्क के अंदर दोनों को अधमरा देख वहां टहल रहे लड़कों की नजर उन पर पड़ी तो वे लोग दोनों को ऑटो में बैठाकर पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए. जहां उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन आज सुबह दोनों की मौत हो गई.

प्रेमी युगल की पहचान प्रियंका और निशांत के रूप में की गई है. दूसरी ओर, लड़की के पिता का कहना है कि लड़की शादीशुदा है और लड़का कुंवारा है. घटना के पीछे क्या वजह है यह उन्हें नहीं मालूम. फिलहाल गाजीपुर थाना ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दूसरी ओर, निशांत के घर वाले को भी समझ नहीं आ रहा कि कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया. फिलहाल दोनों के शव को को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *