दिल्ली

आप नेता नईम मलिक ने साथियों के साथ केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आप नेता और आप के मटियामहल विधानसभा क्षेत्र के ट्रेड विंग के अध्यक्ष नईम मलिक ने साथियों के साथ जन्म दिन की बधाई दी. उन्होंने पूरी टीम के साथ आज केजरीवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट किया. अरविंद केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हुए नईम मलिक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे नेता विरले ही होते हैं जो अपने बारे में नहीं बल्कि जनता के बारे में सोचते हैं.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली की बागडोर संभालने के बाद दिल्ली ने विकास के नए आयामों को हासिल किया है. केजरीवाल ने वो कर दिखाया है जो पूरे देश में कोई भी राज्य सरकार अपने राज्य में नहीं कर सकी है. बिजली, पानी, शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में केजरीवाल ने सकारात्मक परिवर्तन का जो बीज बोया है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है. उन्होंने कहा कि स्वार्थी नेताओं की भीड़ में केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए और आम आदमी के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने में जुट गए हैं. ये कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहे और भगवान गरीबों के इस मसीहा को लंबी उम्र दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *