दिल्ली

तीन से पांच मार्च तक काशी में रुकने की तैयारी कर रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मेगा प्लान तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से पांच मार्च तक काशी में रुक सकते हैं। वह रोड शो और रैलियां भी कर सकते हैं।
पूर्वांचल में विधानसभा की 156 सीटें हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 106 सीटें मिली थीं. वहीं सपा को 18, बसपा को 12, अपना दल को 8, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4, कांग्रेस को 4 और निषाद पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. निर्दलीयों के खाते में 3 सीटें गई थीं. पूर्वांचल के कुछ जिलों में सपा का भी खासा असर है. कुछ सीटों पर बीएसपी का वोट माना जाता है. दरअसल किसानों के आंदोलन और लखीमपुर खीरी कांड के बाद वेस्टर्न यूपी, तराई के इलाकों और अवध के क्षेत्रों में बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल गर्म हो गया था. ऐसे में बीजेपी का पूर्वांचल पर फोकस बढ़ गया है. इसके अलावा नरेंद्र मोदी के लिए पूर्वांचल गुडलक जैसा है, ऐसा भी कहा जाता है. उन्होंने 2014, 2019 के लोकसभा और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में यहीं से शुरूआत की थी और भाजपा को बंपर सीटें मिली थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *