दिल्ली

महंगाई, बेरोजगारी, सीलिंग सहित विभिन्न मुद्दों के विरोध में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, हजारों का उमड़ा हुजूम

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

महंगाई,  बेरोजगारी, सीलिंग, दूषित जलापूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों के विरोध में आज आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रानी बाग चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया| इसमें हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा और भाजपा एवं आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| सबसे पहले कांग्रेस कमेटी की सचिव रितु चौहान ने भाजपा सरकार के दावों की पोल खोली| इसके बाद चमनलाल शर्मा, कमलकांत, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, मंगतराम सिंघल, मुकेश गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, आभा, जिला अध्यक्ष हरिकिशन जिंदल, मदन खुराना सहित अन्य नेताओं ने मंच पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया|

नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार नेे सिर्फ लोगों को गुमराह किया है और आम आदमी पार्टी की सरकार साफ पानी तक लोगों को मुहैया नहीं करा पा रही है| मंच पर आसीन नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, भ्रष्टाचारी कारोबारी लोगों का कर्ज माफ किया जा रहा है और किसान भूखे मर रहे हैं| इस मौके पर पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भी संबोधित किया . इस मौके पर नेताओं कहा कि आज जो जनसैलाब उमड़ा है यह रानी बाग का नहीं बल्कि पूरे आदर्श नगर जिला कांग्रेस का है|

उन्होंने कहा कि आज जो विधायक हैं या जो पार्षद हैं उनका कार्यकाल आप लोगों ने देख लिया है. यहां जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है. मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि 5 साल में उन लोगों ने रानी बाग के लिए क्या किया| इस मौके पर प्रमोद अग्रवाल राजेश शर्मा विवेक सेन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *