झारखण्ड

बोकारो थर्मल में ख्रीस्त राजा पर्व का वार्षिक उत्सव, भव्य शोभा यात्रा निकाली, हजारों ईसाई धर्मावलंबियों ने शिरकत की

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
ईसाई धर्मावलंबियों ने बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल परिसर में ख्रीस्त राजा पर्व का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। बेरमो कोयलाचंल के जांरगडीह, कथारा, संडेबाजार, कुरपनिया, सुभाषनगर सहित विभिन्न जगहों से ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिए। पर्व को लेकर विधुत नगरी में विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा कार्मेल स्कूल से शुरू हुई और झारखंड चैक होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची। इसकी अगुवाई परी वेश में सज्जित छोटी-छोटी बालिकाओं ने किया। शोभायात्रा में शामिल ईसाई धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारे राजा हैं, हे ख्रीस्त तेरा राज्य आवे जैसा स्तुतिगान गा रहे थे। शोभा यात्रा के स्वागत में बच्चों ने पूरे रास्ते फूलों की बारिश की।

सर्वप्रथम फादर पल्ली पुरोहित माइकल लकड़ा, फादर नोबेर्ट, प्रदीप व बिनय किंडो ने प्रार्थना सभा कराई। कहा कि ख्रीस्त राजा पूरे दुनिया के राजाओं के राजा थे, जो हम सबके दिल में बसते हैं। सोने का ताज नहीं कांटे का ताज पहना था। हम सबों के लिए खून बहाया और दूसरे के लिए अपनी प्राण दे दी, जिन्हें हम ख्रीस्त राजा कहते हैं। राजा आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेम छोड़ गये थे। फादर ने कहा कि राजा ख्रीस्त हमारे ईश्वर है। मोम की बत्ती जलकर भी हमें रोशनी देती है। स्वर्ग में महिमा परमेश्वर की, धरती पर उनकी महिमा होनी चाहिए। प्रभु के मार्ग पर चलने से कभी भी धोखा नहीं मिलेगा और उनके वचनों को हमेशा याद रखने की जरुरत है। गायक दलों द्वारा दया याचना, महिमागान, अंतरभजन, जयघोष, स्तुतिगान व प्रभु का गीत प्रस्तुत किया गया। उत्सव आखिरी प्रार्थना से समापन हुआ। कार्मल स्कूल की सिस्टर दिशा, जोयस कुल्लू, नीतिका गायकवाड़, मधुकर गायकवाड़, जोय मुंडा, डी सिन्हा, सी खलखो, जोयस कुंडू, अंथोनी खलखो, केसी गायकवाड़ सहित काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *