झारखण्ड

अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, मौके से चालक उपचालक सहित धंधेबाज फरार

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र सीसीएल जारंगडीह परियोजना के बंद पड़े एबी माइंस के पंखा घर समीप से पुलिस ने एक ट्रक संख्या सीजी 4 डीएस 1062 को पकड़ा जिसमे लगभग 20 से 25 टन कोयला लदा हुआ है बोकारो थर्मल पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गई जहां मामला दर्ज करने के लिए ट्रक मालिक चालक सहित धंधेबाजों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जारंगडीह बंद खदान समीप से ट्रक में अवैध कोयला लाद कर जाने के क्रम में ट्रक फंस गई धंधेबाज ट्रक को उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा तबतक सुबह हो गई आने जाने वालों की नजर भी पड़ गई लोग इसकी सूचना पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस खदान पहुंचकर ट्रक को जब्त कर थाना ले गई। इस संदर्भ में बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रक को बोकारो थर्मल थाना लाया गया है. मामला दर्ज किया जाएगा. इसके पूर्व भी कई मामले दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है किसी भी कीमत पर अवैध धंधा को चलने नही दिया जाएगा। मौके पर कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठर महतो, बोकारो थर्मल के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुरेश राम, सअनि सुरेश टोप्पो, हवलदार गयासुद्दीन खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *