झारखण्ड

दो दिन से लापता है आठ साल का सागर

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के शिशुटोला निवासी शिवा महतो के आठ वर्षीय पुत्र सागर कुमार 29 अक्टूबर के सुबह सात बजे खेलने के नाम से निकलने के बाद समाचार लिखे जाने तक लापता हैं। सागर कुमार नव प्राथमिक विद्यालय शिशुटोला के चतुर्थ वर्ग का छात्र है। परिजनों ने खुब खोजबीन किया लेकिन पता नहीं मिल पा रहा है। परिजनों ने स्थानीय थाना पेंक नारायणपुर को सुचना दिया है जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने किया है। सागर काला रंग का जीन्स व नीला रंग का वेस्ट बंगाल पहन रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *