झारखण्ड

ऊपरघाट म़ें श्री श्री1008 रूद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

रामचंद्र कुमार। बोकारो थर्मल
स्थानीय प्रखंड के उपरघाट स्थित पोखरिया में  शिव पार्वती मंदिर परिसर में नव निर्मित पंचमुखी हनुमान एवं मां पार्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 23 अप्रैल से आयोजित पाँच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महारुद्र रूद्र महायज्ञ को लेकर सोमवार को डिग्री कॉलेज डुमरी के प्राचार्य धनेश्वर महतो पंचायत समिति सदस्य देवंती देवी मुखिया  दुनिया देवी आदि की उपस्थिति में आचार्य महेंद्र पाण्डेय एवं शिला पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिवत पूजा अर्चना कर पुजारी रोशन महतो द्वारा ध्वजारोहण करवाया। ध्वजारोहण के साथ ही गांव में महायज्ञ के समाप्ती तक मांस मछली एवं मंदिरा के सेवन पर रोक लगाई गई।


यज्ञ समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद  व जयलाल महतो ने बताया कि 23अप्रैल को जलयात्रा के साथ श्री श्री 1008 महारुद्र महायज्ञ का शुभरंभ्भ किया जाऐगा तथा 27 अप्रैल को पूर्णहुति के साथ समापन होगी।इस दौरान भव्य मेला का भी आयोजन किया जाऐगा।साथ ही महायज्ञ के दौरान  आयोध्या से आये शिला पांडेय द्वारा  भक्ति अमृत रसपान किया जाऐगा तथा रसलीला का भी आयोजन किया जाएगा।

मौके पर उप मुखिया जागेश्वर महतो , यज्ञ समिति के सचिव मिश्रीलाल महतो, कोषाध्यक्ष कौलेश्वर महतो, सदस्य बासुदेव महतो, कुँवर महतो, रीतलाल महतो, डेगालाल तुरी, रामचंद्र यादव, भुनेश्वर सिंह, भुनेश्वर महतो, लगन घांसी, गीता देवी, चिंता देवी, रावेन्द्र महतो, हीरालाल महतो, टेकलाल महतो, अनंत कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *