झारखण्ड

ऊपरघाट: वज्रपात से सीसीएल कर्मी की मौत

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियांटो पंचायत स्थित फुटबॉल मैदान के समीप बुधवार को तडके चार बजे शाम ठनका गिरने से 50 वर्षीय सीसीएल कर्मी तुलसी महतो की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस संबंध में बताया जाता है कि गोनियांटो निवासी सीसीएल कर्मी तुलसी महतो गोबिंदपुर परियोजना से काम कर बाइक से लौट रहा था । उसी क्रम में स्थानीय फुटबॉल मैदान समीप ठनका गिरा। ठनका के चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने के बाद डुमरी विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, मुखिया गणेश सोरेन, उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित गांव के कई लोग पहुंचे ओर स्थानीय पेंक-नारायणपुर पुलिस व सीसीएल गोबिंदपुर पीओ को सूचना दी। सूचना के उपरांत पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान, सअनि सुनील सिंह, केडी राय सहित दल-बल के पहुंचे ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरूवार को चास भेजवाया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *