झारखण्ड

नावाडीह प्रखंड को मिला दीवाली का तोहफा, पढ़ें क्या दिलवा रहे हैं विधायक जगरनाथ महतो 

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
प्रखंड के चिरुडीह के बांधटांड दीप बोरिंग व डिग्री कॉलेज के किसकिधां पहाड़ी मेला टांड में विधायक मद से स्वीकृत टू शीटर का शौचलत का शिलान्यास बुधवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने किया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि नावाडीह में दीपावली का तोफाह आई टी आई कॉलेज के रूप में मिला है ,जिसका टेंडर बुधवार को ही हुवा है । श्री महतो ने कहा कि अब नावाडीह के छात्र -छात्राओं को आई टी आई कि पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना नही पड़ेगा।बहुत यह कॉलेज नावाडीह में बनकर तैयार हो जाएगा।उन्होनें कॉलेज के प्राचार्य चंद्ररिका प्रसाद महतो आदि से कहा कि आप कॉलेज के चारदीवारी को मापी कर सूचना दे उसे जल्द बनाई जाएगी।श्री महतो ने कहा कि भाजपा रूपी प्रदेश की रधुवर दास की सरकार से झारखंडियो का भला होने वाला नही है झारखंडी युवक का हक व अधिकार अन्य राज्य के युवाओ की दी जा रही है गांव का विकास ठप है पंचायत प्रतिनिधि का अधिकार हनन किया जा रहा है ऐसी सरकार को जनता उखाड़ फेके ओर झामुमो की सरकार बनाने का काम करें तभी गांव मे हरियाली आऐगी व युवकों के चेहरे मे मुस्कान आऐगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र की विकास की जिम्मेवारी जनता ने जो दी थी उसे हर संभव पुरा करने का काम किया जो अधुरे बच गया है झामुमो की सरकार बनते ही पुरा कर दी जाऐगी। इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव ,सोनाराम हेम्ब्रम ,मुखिया पति भोला महतो ,बालेश्वर महतो ,भुनेश्वर महतो ,डेगालल महतो , डिग्री कॉलेज के प्राचार्य चंद्ररिका प्रसाद महतो ,देवी महतो इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश साव ,प्रॉफेसर आलोक कुमार ,उर्मिला कुमारी ,खिरोधर महतो ,अमृत महतो ,सुरेंद्र महतो , शिव कुमार ,भीम महतो ,मिथिलेश महतो आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *