झारखण्ड

राजभाषा प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृृत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र में मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वाधन में हिंदी के तकनीकी एवं पारिभाषिक शब्दों तथा राजभाषा प्रयोग में अभिवृृद्धि के उद््ेश्य को लेकर प्लांट के पीपीएम भवन में ‘राजभाषा तकनीकी शब्द लेखन‘ पर अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रधान व उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। 26 जून को आयोजित राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता कमलेश कुमार व मुख्य अभियंता निखिल कुमार चैधुरी को प्रथम पुरस्कार, मुख्य अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव, तथा अधीक्षण अभियंता अक्षय कुमार को द्वितीय पुरस्कार, उप मुख्य अभियंता नंदकिशोर चैधरी व अभय श्रीवास्तव तृृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परियोजना प्रधान ने राजभाषा नीति-निर्देशों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यानुसार हिंदी में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाषा का स्थान सर्वोपरि है। हिंदी की गति पवित्र गंगा के समान प्रवाहमान है। हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियां ने कार्यक्रम को संचालित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *