झारखण्ड

बोकारो थर्मल: आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बूथ सम्मेलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
आजसू पार्टी गिरीडीह लोक सभा स्तरीय बेरमो प्रखंड बूथ सम्मेलन स्थानीय स्टेशन क्लब में रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव डाॅ. लंबोदर महतो, कंेद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, धानेश्वर महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार महतो, बेरमो बूथ प्रभारी बंटी सिन्हा, प्रखंडध्यक्ष मंजुर आलम उपस्थित थे। आजसू के केंद्रीय महासचिव डाॅ. लंबोदर महतो ने कहा कि यूथ से ही बूथ मजबूत होंगे। पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की मुहिम सतत जारी रहे। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 यूथ की तैनाती सुनिश्चित करनी है।

बूथ मजबूत होगा तो पंचायत से लेकर प्रखंड तक पार्टी को बढ़त मिलेगी। कहा कि झारखंड की तीन लोकसभा सीट गिरिडीह, हजारीबाग व रांची से आजसू चुनाव लड़ेगी। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स देते हुए सम्मेलन में बेरमो प्रखंड के सभी बूथ कमेटियों की समीक्षा गई। कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य अपने बूथ पर मजबूती प्रदान करें। चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान तब जलपान कर अपने पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाने का काम करें। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा उम्मीदवार को तन-मन एवं समर्पण भाव से जिताने का संकल्प लिया। कहा कि 2019 में गिरीडीह लोकसभा व बेरमो विधान सभा की तकदीर व तस्वीर बदलने के लिए आजसू पार्टी काम कर रही है। बेरमो के विकास के लिए संकल्प लें। यहां की मुलभूत समस्या पलायन, भूखमरी, विस्थापन, पूर्णवास व प्रदूषण को जड़ से मिटाने के लिए यूवा आगे आए। सम्मेलन में दूसरे दलों को छोड़कर आजसू पार्टी में हुए कार्यकर्ताओं को आजसू के केंद्रीय महासचिव डाॅ. लंबोदर महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया। कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रखंड सचिव सुरेश कुमार महतो, बुच्चू सिंह, सचिन कुमार, मिसरीलाल महतो, कमलेश महतो, रामबिलास प्रसाद, बेलाल हासमी, महेश महतो, दिनेश यादव, कृष्णा महतो, मनोज कुजूर, सागर तुरी, लोकी महतो, रिजवान अहमद, साजीद खान, बीरू हरि, हेमंत तांती सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *