रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड स्थित ऊपरघाट में एक सप्ताह से लगतार तड़प-तड़प कर कौए मर रहें है। इस कारण बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गयी है। ऊपरघाट के पलामू पंचायत के जोडा़बांध व कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह के गोदोनाला के किनारे लगातार एक सप्ताह से कौए मर है। इन दौनो जगह पर लगातार मरे कौए पाए जा रहें है। जिससे स्थानीय लोगो में कई तरह की चर्चा आम हो गयी है। कौए मरने के कारण बर्ड फ्लू की आशंका से काफी भयभीत है। पलामू के समाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार महतो ने बताया कि पलामू में कौए मरने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी है। लेकिन इसपर विभाग के अधिकारियों ने सुधी नही ली। लगभग डेढ़ माह पूर्व गोमिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कौए व मुर्गें भी तड़प-तड़प कर मर रहें थे। कौए व मुर्गें की मरने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मरे कौए की सैंपल लेकर जांच की थी। जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद गोमिया में पाॅल्ट्री फार्म को बंद करवा दिया गया था। ठीक उसी तरह डेढ़ माह के बाद ऊपरघाट में भी कौए मरने के कारण ग्रामीणों में भयावह की स्थिति है।
Facebook Comments