झारखण्ड

बोकारो थर्मल थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को बोकारो थर्मल थाना परिसर में थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय को सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाई गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़े थाना चैक में शामिल होंगे। छह मुहर्रम ताजियों को 10 सितंबर को बोकारो थर्मल और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों से निकाला जाएगा। बैठक में जोगेंद्र गिरी, अनवर आलम, जानकी महतो, एसबी सिंह, मोती महतो, चंद्रदेव घासी, दशरथ महतो, आबिद परवेज, बेलाल हाशमी डॉ. दशरथ महतो, नरेश महतो, नागेश्वर महतो, संतोष दुबे, महबूब आलम, अख्तर आलम सहित कई अन्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *