उत्तराखंड

राइका भिंगराड़ा में लगा विधिक शिविर

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

पाटी के राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा मे बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों सहित267 लोगों ने प्रतिभिग किया विद्यालय के अस्थायी प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पैरालिगल वोलिन्टियर उमेश चन्द्र भट्ट द्वारा आधार के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने हेतु विधिक सहायता करने की जानकारी दी गई तथा पाटी विकास खण्ड में दो सितंबर से नौ सितंबर तक आयोजित आधार शिविर पाटी क्षेत्र के समस्त पैरालिगल वोलिन्टियर द्वारा विधिक सहायता दिये जाने की जानकारी दी गई इसी के साथ विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में सहायता करने की बात कही गई एवं निशुल्क कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया शिविर में विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट एस एम सी अध्यक्ष महेश चन्द्र भट्ट,अध्यापक पान सिंह मेहता, सुरेश राम,विकास सिजवाली, महेश चन्द्र सकलानी,बीना भट्ट,राधिका भण्डारी,तारा दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *