झारखण्ड

बोकारो एसपी ने उग्रवाद प्रभावित बूथ व क्लस्टर का लिया जायजा

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
लातेहार और पलामू में नक्सली घटना के बोकारो पुलिस सर्तक हो गयी है। विधान सभा चुनाव में नक्सली अपने मकसद पर कायम ना हो, इसको लेकर नक्सली रविवार को बोकारो एसपी पी. मुरूगन व एएसपी अभियान उमेश कुमार ने उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट का दौरा किया। दौरें के क्रम अति सवेंदनशील बूथ व क्लस्टर का निरीक्षण किया। इसके अलावे थाना प्रभारी कार्तिक महतो सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों चुनाव को लेकर नक्सली गतिविधियों की सूचना पर सर्तका बरतने की निर्देश दिए। इसके अलावे थाना प्रभारी कार्तिक महतो से ऊपरघाट में चुनावी गतिविधियां और नक्सली मुवमेंट की जानकारी लिया। बोकारो एसपी पी मुरूगन व एएसपी अभियान ने डुमरी विस क्षेत्र के मुंगो-रंगामाटी, कोठी, बुडगड्डा, कंजकिरो व पेंक के बूथों का निरीक्षण किया गया। और संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। लातेहार और पलामू में नक्सली घटना के बोकारो एसपी पी मुरूगन किसी प्रकार की रिक्स नहीं लेना चाह रहें है। हर संभावित इलाकों में पुलिस की मुवमेंट को गोपनीय रख रहें है। इधर, चुनाव को लेकर ऊपरघाट व झुमरा पहाड़ में नक्सली मुवमेंट हाल के कई दिनों से बढ़ गयी है। नक्सली मुवमेंट की जानकारी मिलने के बाद बोकारो पुलिस सर्तक हो गयी है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *