पंजाब

अब पंजाब और राजस्थान के रास्ते आ रहा आतंक का सामान, एस्ट्रोलॉजर नरेश नाथ ने सुरक्षा एजेंसियों को दी ये सलाह

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

कश्मीर में सख्ती के बाद आतंकी फौज अब राजस्थान और पंजाब के पाकिस्तानी सीमावर्ती इलाकों से आतंक का सामान पहुंचा रही है. ज्योतिष गणना के आधार पर ज्योतिष आचार्य नरेश नाथ ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को आगाह करते हुए इन इलाकों से आने वाले दिनों में भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी की संभावना जताई है.
उन्होंनेे कहा, 18 दिसंबर से बुद्धदेव अस्त हो रहे हैं. गुरु बृहस्पति 15 दिसंबर से 10 जनवरी तक अस्त हो रहे हैं. शनि देव 27 दिसंबर से 30 जनवरी तक अस्त हो रहे हैं जहां यह स्थिति राजनीतिक समीकरणों के लिए नीचता भरी होगी, वहीं देश के आर्थिक हालात के लिए भी चेतावनी युक्त स्थितियां बना देगी.
आज मीडिया सिर्फ कश्मीर पर ही सभी तरह की सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और उनके ऊपर हथियारों की होड़ को लगाये जा रहा है परंतु ज्योतिष गणनाओं के अधीन और गुरु गोरखनाथ विद्या के अनुसार कश्मीर के रास्ते उग्रवादी बहुत कम भारत में प्रवेश कर सकते हैं इसका मेन रास्ता पंजाब और राजस्थान है.

गणनाएं बताती हैं कि पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर एरिया में भारी मात्रा में हथियार मिलने की संभावनाएं होंगी. इन दो राज्यों में भारी मात्रा में उपद्रवियों को भेजा गया और ट्रेंड किया जा रहा है क्योंकि हर ग्रह के अवस्था बदलने के 15/20 दिन पहले और बाद की गतियां इन बातों को निर्धारित करती हैं. यह ग्रह तिथियों के अनुसार इस समय में किसी वायु अड्डे या किसी बड़े मॉल या भीड़ वाली जगह पर या किसी सैनिक या अर्धसैनिक बालों के स्थानों पर भारी विस्फोट या बहुत अधिक संख्या में व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है.

मेरा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से अनुरोध है वे कश्मीर पर निगाह रखें परंतु शत्रु का खासकर पाकिस्तान का प्रवेश द्वार पंजाब और राजस्थान बन चुका है शीघ्र अति शीघ्र इस दिशा में कदम बढ़ाए अनहोनी अपना रास्ता बनाने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *