मनोरंजन

सलमान खान और करण जौहर समेत आठ बॉलीवुड हस्तियां हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जिम्मेदार! चलेगा मुकदमा

पटना| बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी भले ही न सुलझी हो लेकिन उनकी मौत के पीछे बॉलीवुड के सुपर स्टार समेत कई दिग्गज हस्तियों को जिम्मेदार माना जा रहा है| बिहार की एक अदालत में सलमान खान, करण जौहर और संजय लीला भंसाली सहित आठ बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है| मुजफ्फरपुर के सुधीर ओझा नाम के वकील ने आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत यह मुकदमा दायर करते हुए सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और एकता कपूर समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया है| कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत से इन लोगों ने छह फिल्में छीन लीं और उन्हें बैन कर दिया| सुशांत सिंह राजपूत को इन लोगों ने फिल्मों से अलग कर दिया था जिस कारण से वह तनाव में रहने लगे थे और उन्होंने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया| बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने विगत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *