हरियाणा

 दिन दहाडे़ बाइक व मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

Share now

सोहना, संजय राघव

1 जून को गांव मेहंद वाडा के पास एक युवक से बाइक में मोबाइल लूटने के मामले में अपराध शाखा ने दोनों शातिर बदमाशों को  दो महीने बाद धौला मोड से गिरफ्तार कर लियाl आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए लूट की बाइक का इस्तेमाल कर रहे थेl अपराध शाखा ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बाइकव  मोबाइल बरामद कर लिए हैंl वहीं उन्हें आज सोहना अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें भौंडसी जेल भेज दिया गया.

1 जून को मयूर विहार मारुति कुंज के रहने वाले इंद्रजीत  किसी काम से  महंद वाड़े के कच्चे रास्ते से सोहना जा रहा था lइस दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया व मौके से फरार हो गए lइस मामले में अपराध शाखा बदमाशों की काफी समय से तलाश कर रही थी lइसी दौरान मिली कि दोनों युवक अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए दौला मोड के पास से जा रहे हैं lइस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l  आरोपियों की पहचान गाव महोली जिला पलवल निवासी रामवीर, गोविंद  उर्फ गल्लू के रूप में हुई है l
जांच अधिकारी कमल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से लूटी गई बाइक व मोबाईल बरामद कर लिया है व  दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें  भौंडसी जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *