हरियाणा

गुरुग्राम कैनाल में मिला अधजल शव

सोहना, संजय राघव
क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव रानी का सिंघोला के समीप एक 45 वर्षीय युवक का अधजला शव गुडगांव कैनाल में बरामद हुआ ।शव के मिलने की खबर सोहना पुलिस को दी गई ।सोहना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया व आगामी जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने फरीदाबाद बल्लभगढ़ व आसपास के थानों में युवक की पहचान का काम शुरू कर दिया । लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई भी अता पता नहीं चला ।पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए गुड़गांव के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोहना पुलिस को इत्तला मिली कि गुडगांव कैनाल में गांव रानी का सिंघोला के समीप एक व्यक्ति का शव जली हुई अवस्था में पानी में बह रहा है ।पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया.
जांच अधिकारी एएसआई मनदीप ने बताया कि शव को पुलिस ने गुड़गांव के पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है ।शव आधा जला हुआ था वह मृतक युवक की उम्र करीब 45 वर्ष के लगभग थी ।इसके लिए पुलिस आसपास गांवों में फरीदाबाद बल्लभगढ़ के थानों में युवक के बारे में पता लगा रही है ।वही थानों में गुमशुदगी की भी रिपोर्ट ले रही है लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी सुराग नही मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *