पंजाब

मंगल पांडे की देशभक्ति, त्याग और बलिदान ने लाखों देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था: किशन लाल शर्मा

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत मंगल पांडे जी का जन्मदिवस किशनपुरा क्षेत्र में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति का गीत सच्चा वीर बना दे मां गाकर किया गया गाकर किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता तो उसका जीवन व्यर्थ है तो उन्होंने कहा कि मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारी वीरों की बदौलत आजादी मिली है। इस आजादी को बरकरार रखना हर भारतवासी का कर्तव्य है।और उन्होंने कहा कि मंगल पांडे1857 की क्रांति के अगर अगर दूत थे। जिन्होंने अंग्रेजी शासन की नीम को पूरी तरह हिला दिया था। उनकी देशभक्ति त्याग और बलिदान ने लाखों देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। आज उनके जन्मदिवस पर हर भारतवासी को यह संकल्प लेना होगा कि जो राष्ट्र विरोधी ताकतें भारत देश को तोड़ना चाहती हैं उन्हें कुचलन होगा।यही मंगल पांडे जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर जिला महासचिव बोबिन शर्मा ने कहा कि मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारियों ने त्याग तपस्या करके इस भारत मां को आजाद कराया है इसलिए हर युवा का कर्तव्य है कि हम ऐसे क्रांतिकारियों की पूजा करें जिनकी बदौलत हम आजादी का आनंद ले रहे हैं और हमें चाहिए कि समय-समय पर ऐसे क्रांतिकारियों के शहीदी दहाड़े और जन्म दिवस मनाते रहे ताकि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा उत्पन्न होती है।इस अवसर पर गुरदेव सिंह, अजमेर सिंह बादल, जसपाल सिंह,बोबिन शर्मा, जनार्दन झा,रंजीत सिंह,तरलोचन सिंह,केशव शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *