हरियाणा

जिम के सामने से बाइक चोरी कर रहे युवक को पीट कर किया पुलिस के हवाले

सोहना, संजय राघव
सोहना पलवल मार्ग पर स्थित गोल्डन जिम के समीप एक बाइक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया ।लोगों ने चोर को पकड़ कर उसे सोहना पुलिस के हवाले कर दिया ।आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जानकारी के अनुसार सोहना पलवल मार्ग पर स्थित गोल्डन जिम के समीप आरोपी एक नई बाइक को चोरी करने की फिराक में था ।जिसे जिम में बैठे लड़के सीसीटीवी कैमरे में देख रहे थे। जैसे ही चोर ने बाइक में नकली चाबी लगाकर उसे चोरी करने का प्रयास किया ।जिम में तैनात लड़कों ने उसे बाहर निकल कर पकड़ लिया व उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।जिम संचालक ने बताया कि अब से पहले कई बार या उसके जिम से बाइक चोरी हो चुकी हैं।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी गुलदीन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है उसकी पहचान का घासेड़ा निवासी मोहसिन के रूप में हुई है वही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *