हरियाणा

देवी जागरण में दो मासूम खौलते तेल में गिरे 

सोहना, संजय राघव
सोहना के समीपवर्ती गांव दौलहा में आयोजित देवी जागरण में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चे झुलस गए। मासूम बच्चे खोलते तेल में गिर गए। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों ही बच्चों में एक लड़का और एक लड़की बताए जा रहे हैं जिनकी उम्र 3 साल के लगभग बताई जा रही है ।जिन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से दोनों ही बच्चों को गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया ।दोनों ही बच्चों के हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव दौलहा निवासी कुल्लू हलवाई के घर पर बीती रात देवी जागरण था देवी जागरण के बाद प्रसाद की तैयारियां चल रही थी ।जहां पर नजदीक में पूड़ियों के लिए तेल को उबाला जा रहा था। इसी दौरान दो मासूम 3 वर्षीय बच्चे गोलू व चिराग खेलते खेलते कढ़ाई के समीप आ गए व उस खोलते हुए तेल में दोनों बच्चे गिर गये। जिस कारण दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए दोनों ही बच्चों को सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया.
नागरिक अस्पताल के एसएमओ नवल किशोर ने बताया कि दोनों ही बच्चों 25% तक झुलस गए थे जिन्हें फर्स्ट ऐड देकर गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *