हरियाणा

बंधक बनाकर मौसा कराता था देह व्यापार, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Share now

जींद, एजेंसी
रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक मौसा ही मासूम से दरिंदगी करवाता रहा. हरियाणा में जींद जिले के उचाना थाना पुलिस ने युवती को बंधक बना देह व्यापार करवाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके मौसा समेत सात लोगों के खिलाफ यौन शोषण, देह व्यापार और ब्लैकमेल समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि युवती को मोहरा बनाकर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दी थी और जब युवती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बता दी। उन्होंने कहा कि युवती न केवल यौन शोषण का शिकार हुई बल्कि उससे देह व्यापार करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और उससे देह व्यापार करवाया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *