झारखण्ड

ऊपरघाट में विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत : विधायक मुंडा 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा कि ऊपरघाट में विकास के लिए हर जुबां पर सकारात्मक सोंच लाने की जरूरत है। सकारात्मक सोच के साथ ऊपरघाट के युवा जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो का सहयोग करें। सकारात्मक सोंच से ऊपरघाट में विकास की एक नयी परिभाषा गढ़ी जायेगी। उन्होंंने कहा कि विकास की हर लम्हा को ऊपरघाट के युवा अपने कंधों पर लेकर चलें, निश्चित ही यहां की तकदीर ओर तस्वीर बदलेगी। तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ओर आजसू के केंद्रीय महासचिव डां. लंबोदर महतो सहित कई नेताओं ने बुधवार को ऊपरघाट का दौरा किया। दौरा के क्रम ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उक्त बातेंं विधायक विकास सिंह मुंडा ने कही। इसके अलावे फुटबॉल टुनॉमेट के फाइनल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत भी किए। ऊन्होंने कहा कि आने वाले दिनों राज्य के बांगडोर आजसू पार्टी के हाथों में होगी। पार्टी राज्य के विकास के लिए हर स्तर पर काम कर रहीं है। आजसू पार्टी के महासचिव डांं. ल़बोदर महतो ने कहा कि बहुत ही जल्द हर घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जायेगी। कोनार परियोजना का काम पुरे जोरशोर से चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों विधायक विकास सिंह मुंडा व डां. लंबोदर महतो को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया इसके अलावे शॉल देकर टिकैत कुमार महतो ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिप सदस्य नवीन कुमार महतो, टिकैत कुमार महतो, नुनूचंद महतो, संतोष कुमार महतो, जगरनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, रामकुमार मंराडी, फुलचंद सोरेन, भुवनेश कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *