झारखण्ड

बरई पंचायत के सिधवाटांड में वज्रपात, एक की मौत एक घायल

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के बरई पंचायत सिधवाटांड में ब्रजपात से एक की मौत हो गयी है ओर एक बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जाता है कि दोनों गरडीह तालाब नहाने गये थे।। आजसू प्रखण्ड संघठन सचिव दिप्पू अग्रवाल और अजय महतो दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह लाये जिसमें डॉक्टर नाजमा खातून और उमेश सिंह ने जाँच के दौरान विजय मुर्मू को मृत्यु घोषित कर दिया और सुनील हांसदा का इलाज चल रहा है। और डॉक्टर ने कहा कि वो खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने कहा की सांसद चन्दप्रकाश चौधरी के द्वारा मृतक के परिजनों को मदद करवाया जाएगा साथ ही सरकारी लाभ दिलाया जाएगा। नावाडीह आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष सह भावी जिला परिषद मिश्रीलाल महतो प्रखण्ड उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो मुखिया संघ जिला महासचिव गौरीशंकर महतो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुरन महतो आजसू जिला उपाध्यक्ष बबन यादव आजसू प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रेम कुमार प्रखण्ड सह-सचिव राकेश रोशन भागीरथ महतो दीपक महतो उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *