झारखण्ड

बीटीपीएस में प्रशासनिक-तकनीकी शब्द लेखन प्रयोग प्रतियोगिता

बोकारो थर्मल। प्रतिनिधि
राजभाषा हिंदी के पारिभाषिक शब्दावली में अभिवृद्धि के उद्देश्य लिए राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, डीवीसी के तत्वावधान में ‘प्रशासनिक-तकनीकी शब्द लेखन प्रयोग’ प्रतियोगिता का आयोजन चेतना भवन स्थित राजभाषा सम्मेलन कक्ष में किया गया। यह प्रतियोगिता हिंदी व हिंदीतर भाषी वर्गो हेतु अलग-अलग रूप से मूल्यांकनार्थ आयोजित किया गया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य उप निदेशक सुनील कुमार, हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियां सहित अर्घा बसु उपस्थित थे। प्रतिभागी में डा. आनन्द मोहन मिश्रा, मो. कमाल अहमद, एच. प्रजापति, इकरामुल हक, तरुण दास, नवकिशोर सतनामी, गोपाल हालदार, उदय आर्य, पिनाकी रंजन चैधुरी, मृण्मय साहा, मुकुल बन्द्योपाध्याय, पवित्र कुमार बाला, अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, हरिशंकर यादव, शशि भूषण प्रसाद, संजय कुमार राय, हरेराम साव, दीनानाथ शर्मा, बेणुधर बेहेरा, देवनील कुमार कर्ण, प्रशांत कुमार, चन्द्र भूषण जायसवाल, अरुण कुमार, सत्यजीत कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, उमाकांत आजाद, जयंत कुमार मुर्मू, गोपाल प्रसाद नायक आदि प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *