यूपी

अगर घर में ही शौचालय बनवाया होता तो एक ज़िन्दगी अभी बची रहती

Share now

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया निवासिनी दुर्गावती पत्नी सूरत उम्र 55 वर्ष अपनी बहू प्रीति पत्नी ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत के चलते सुबह भोर में ही अपने गाँव के समीप हाइवे के किनारे शौच के लिए निकली कि दक्षिणी लेन पर पश्चिम दिशा से पूरब की तरफ विपरीत दिशा से आ रही पिकप ने ठोकर मार दी, वही मौके का फायदा उठाते हुए चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुचे परिजनों ने दोनों को घायलो को सीएचसी फाजिलनगर ले गये, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति में देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही दुर्गावती ने दम तोड़ दिया तो वही बहु की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *