पंजाब

कांग्रेस सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुचाने में जुट जाएं :अशोक गांधी

Share now

जालंधर : भाजपा मंडल 5 के प्रधान विनीत शर्मा की अध्य्क्षता में वार्ड नं 14 में एक मीटिंग का आयोजन किया गया । जिस में मंडल के सभी कार्यकर्ता ,प्रदाअधिकारी और भाजपा के पार्षद शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य एजेंडा 2 अक्टूबर को शहर में होने वाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शवेत मलिक की कांग्रेस भगाओ पंजाब बजाओ पद यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का आरंभ भारत माता को याद कर किया गया इस मौके पर सबसे पहले एडवोकेट अशोक गांधी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा की पंजाब के युवाओ से अपील करते हुए कहा कि नौजवान पंजाब के हर विधानसभा,लोकसभा स्तर पर भाजपा की जनहितैषी योजनायों व कांग्रेस सरकार की विफलताओ को घर-घर पहुचाने में जुट जाए| इसके बाद मंडल प्रभारी अमित सिंह संधा ने भाजपा की केंद्रीय स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी दी। और 2 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर सफल बनाने का आहवान किया । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा जी ने बताया की पदयात्रा 2 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे कंपनी बाग़ से शुरू होगी सभी कार्यकर्ताओं की यात्रा को लेकर जिम्मेदारी लगाई गईं। बैठक के अंत मे पार्षद मजिन्दर सिंह चठा जी ने सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर पंजाब प्रदेश कार्यकरणी सदस्य एडवोकेट अशोक गांधी, जिला सचिव उषा महंत, जिला सचिव एव मंडल प्रभारी अमित सिंह संधा,अजय महंत, पार्षद मजिन्दर सिंह,दिनेश डेविड, भाजपा वशिष्ठ कार्यकर्ता एच एल शर्मा,वशिष्ठ कार्यकर्ता धर्मपाल, जरनैल सिंह, रेखा पथरिचा, शिशुपाल भनोट,एडवोकेट अतुल मल्होत्रा, तजिंदर वालिया, गगन बेदी,लकी,एडवोकेट आशीष भंडारी, हरमेश हरप्रीत बेदी, चन्दर मोहन झा,हिमांशु, मंजू कण्डा, बलवीर कण्डा, सिकंदरलाल, सोनू, विक्की सहोता,सुखविंदर सैनी,गौरव मेहता, रजिंदर निक्का,हेमंत पाठक,नितिन भरौल, सुरिंदर पाल, तिलक राज शर्मा ,हर्ष शर्मा, सुरिंदर सिंह ,राकेश शर्मा,रविंदर सिंह ,आशीष सिंह,आदि मौजूद रहे.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *