बिहार

भीम आर्मी ने किया अभिभावकों से दुर्व्यवहार का विरोध, जताया आक्रोश

एजाज अंसारी, हरलाखी 

आज भीम आर्मी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि नंदलाल महावीर उच्च विद्यालय गंगौर में प्रधान अध्यापक मनोज कुमार यादव एवं निर्मल कुमार पासवान के द्वारा छात्रों के अभिभावकों के साथ दिनांक 24.9. 2018 को पूरी तरह से चप्पल से मुंह पर मारा गया जो काफी निंदनीय घटना है. अभिभावक को अपना हक जानने का पूरी अधिकार है परंतु विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों के साथ पूर्व में भी दूर व्यवहार किया जाता रहा है जबकि उसी विद्यालय में ही अवैध रूप से दो कमरों पर अपना कब्जा जमा कर नए भवन में रहते हैं जो की विद्यालय विद्यार्थी को पठन-पाठन करने में काफी कठिनाई होती है वही संजय कुमार संजय पासवान ने कहा कि मैं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अपील करता हूं कि अभिलंब दोषी पर कानूनी कार्रवाई करें और साथ ही स्कूल में आए हुए सभी योजना की जांच की जाए अगर अविलंब दोषी पर कार्रवाई नहीं होती है तो भीम आर्मी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी अनुमंडल प्रशासन की होगी , मौके पर विजय कुमार साह , राज गुप्ता, राकेश पासवान , नीतीश मंडल ,संजीव दास , राजेश कुमार , अरुण कुमार अन्य सदस्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *