देश

मोहिंदर भगत के नेतृत्व में भाजपा ने घेरा थाना, कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना डिवीजन नंबर 1 का घेराव किया| इस दौरान पंजाब सरकार और कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई| यह घेराव एवं प्रदर्शन भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में किया गया था|

बता दें कि भाजपा के जिला महामंत्री राजू मागो और मंडल अध्यक्ष नीरज जस्सल के खिलाफ पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है| इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व विधायक केडी भंडारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता थाना डिवीजन नंबर 1 पहुंचे और वहां की राह कर विरोध प्रदर्शन किया|

इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि पुलिस और सरकार के सारी पर उतर आई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| भाजपा नेताओं के खिलाफ जानबूझकर नाजायज तरीके से एफ आई आर दर्ज की जा रही है लेकिन इससे कोई भी डरने वाला नहीं है सरकार को इसका जवाब देना होगा|
वहीं युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी ने कहा कि सरकार के हाथों में पुलिस खेल रही है| भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करना बहुत ही ऊंची हर हरकत है जिसे रंजिशन अंजाम दिया जा रहा है| सरकार गलत कर रही है जिसका हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा| इस मौके पर पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा देहाती के जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, पार्षद पति रूतेश निहंग, अजय बार्ना, नवीन सोनी, विशव महेंद्रू, स्थानीय पार्षद वरेश मिंटू और सुदेश भगत समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *