झारखण्ड

स्वाभिमान यात्रा में बोले सुदेश महतो, बिनोद बाबू का सपना आज भी अधूरा 

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
आजसू द्वारा आहुत स्वाभिभान यात्रा के दौरान सोमवार को डुमरी विधानसभा के नावाडीह ,सुरही ,सहारिया एवं भेण्डरा में पदयात्रा व चौपाल लगाया गया ।आजसु सुप्रीमो सह पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो सर्वप्रथम नावाडीह चौक स्थित झारखंड आंदोलन के जनक स्व बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा एवं भेण्डरा में संविधान निर्माता डा भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया वही सहारिया चौक पर चौपाल लगाकर महिलाओ को संबोधित किया तथा भेण्डरा में पदयात्रा कर ग्रामीणो से बात चीत की।


मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम श्री महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता स्व बिनोद बिहारी महतो का अलग राज्य का सपना आज भी अधुरा है उन्होने जो झारखंड का सपना देखा था वो आज भी पुरा नही हुआ है आजसू उन्ही के सपनो को पूरा करने के लिए स्वाभिमान यात्रा कर जनता को जगाने का काम कर रही है जनता का सहयोग व आर्शीवार्द मिला व झारखंड की बागडोर आजसू के हाथों में आई तो निश्चित ही उनके सपने को पूरा करने का काम आजसू पार्टी करेगी ।

 

 

इससे पर्व आजसू सुप्रीमो ने सहारिया में चौपाल लगाकर स्वंय सहायता समूह की महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं जागरूक होकर विकास कार्यो में अहम भुमिका निभाएं जिस दिन महिलाएं जगृत हो गई उसी दिन झारखंड में विकास का परिवर्तन निश्चित हो जाऐगा यहां उन्होने कहा कि महिलाएं स्वारोजगार कर शशक्त बनें पार्टी महिलाओ को पुरा मदद करेगी।इससे पूर्व यात्रा के दौरान सुरही में आजसू के जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य बबन यादव के नेतृत्व में व सहारिया में आजसू नेत्री रानी महतो के नेतृत्व में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया ।
मौके पर पार्टी के विधायक देवशरण भगत ,लम्बोदर महतो ,डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ,जिप सदस्य टिकैत महतो ,नवीन कुमार महतो ,केन्द्रीय सदस्य प्रो अलाउद्दीन अंसारी ,बैजनाथ महतो ,सन्तोष महतो , प्रखंड अध्यक्ष मिश्री लाल महतो , सचिव दौलत महतो पूर्व अध्यक्ष अर्जून महतो ,सलार खान ,खेमलाल महतो ,धनेश्वर ठाकुर ,वासु देव महतो ,कुञलाल महतो , दीपक कुमार महतो ,डब्बु ठाकुर ,रूपलाल महतो ,संजय महतो ,राकेश रोशन ,योगेन्द्र गुप्ता ,राजीव महतो ,माला देवी आदि मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *