झारखण्ड

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के लिए खतरा बन सकते हैं जिप सदस्य टिकैत

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट जिला परिषद संख्या 8 के वर्तमान जिप सदस्य सह नेता आजसू के केंद्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के लिए खतरा बन सकते है। युवा नेता टिकैत कुमार महतो हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए काफी मेहनत किए थे। जिनका परिणाम था कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को एक लाख से अधिक वोट मिला था। वर्तमान में डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिनरात जीतोड़ मेहनत कर रहें है। जिसका क्षेत्र में मजबूती से पकड़ बनती जा रही है। पार्टी
सूत्रों के माने तो जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के काफी करीबी माने जाते है। उससे पहले से ही आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के चेहते भी माने जाते है। आजसू पार्टीें के प्रति सर्मपित भाव को देखते हुए टिकैत को सुदेश महतो ने केंद्रीय मुख्यालय सचिव के पद पर आसीन किया। अगर डुमरी विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी का टिकट आजसू नेता सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो को मिला तो विधायक जगरनाथ महतो के लिए एक बडी खतरा के साथ-साथ सीट भी गवां सकते है। फिलहाल टिकैत महतो ने अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नही किए हैं। सिर्फ केंद्रीय कमेटी के आदेश पर पार्टी एवं संगठन पर काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *