झारखण्ड

बिष्णुगढ़ में 10 हजार रुपए घूस ले रही महिला मुखिया को एसीबी की टीम दबोचा

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक महिला मुखिया को दस हजार रूपए घूस लेते रंगेहाथों दबोच लिया है। महिला मुखिया के साथ उसके देवर को भी पकड़कर अपने साथ एसीबी टीम ले गयी है। यह मामला बिष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा पंचायत का है। मुखिया का नाम यशोदा देवी और उसके देवर का नाम निर्मल साव है।
क्या है मामला-
नवादा पंचायत के वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्य नूरजहां बेगम (पति इम्तियाज अंसारी ) ने एसीबी के पास लिखित शिकायत की थी। जिसमें मनरेगा से डोभा निर्माण के एवज में मुखिया यशोदा देवी और उसके देवर निर्मल साव फाइल आगे बढ़ाने की एवज में दस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। मुखिया द्वारा रिश्वत की मांग को वार्ड सदस्य नूरजहां को नागावार गुजरा। इसके उसने एसीबी हजारीबाग कार्यालय पहुंची ओर मुखिया की रामकहानी लिखित में। इसके बाद एसीबी ने आवेदन का सत्यापन करवाया। जांच में नूरजहां बेगम की शिकायत सही पायी गयी। इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस नंबर 13/19, 4 सितंबर, 2019 को केस दर्ज किया गया है।
हजारीबाग से एसीबी के डीएसपी विजय शंकर के नेतृत्व में एक टीम नवादा पंचायत पहुंची और मुखिया यशोदा देवी एवं उसके देवर निर्मल साव को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *