झारखण्ड

आरोपी को पकड़ने आए पुलिस इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनी, जानिये और क्या-क्या किया इंस्पेक्टर के साथ?

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगडीह में मंगलवार की देर रात बोकारो पुलिस को कोयला चोर को पकड़ना उस समय भारी पड़ गया। जब कथित बच्चा चोर का हल्ला पर पुलिस दल को उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा और वहां से पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। दौरान बोकारो जिला से आए इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता का पिस्टल छीन लिया। इस संबंध में बताया जाता है कि जारंगडीह स्थित शिवमंदिर परिसर में गणेश पूजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता देखने कोयला चोरी के एक आरोपी भी पहुंचा था। जिसकी सूचना बोकारो एसपी पी मुरूगन को हो गयी थी। सूचना के आधार पर बोकारो एसपी के आदेश पर बोकारो के इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वहां पुलिस बिना वर्दी पहुंची। और आरोपी को पकडने का प्रयास किया गया। तभी किसी ने बच्चा चोर का हल्ला कर दिया। इस पर पुलिस दल को भीड़ का शिकार का सामना करना पड़ा। बात इतनी बढ़ गयी कि कोई बड़ा हादसा हो जाता। लेकिन मौके वारदात पर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर पहुंचकर मामला को शांत कराया। भीड़ ने पुलिस अधिकारी का पिस्टल भी छीन लिया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोकारो से पुलिस टीम कोयला चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंचा था। लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए जारंगडीह में हो रहे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भगदड़ हुई ओर पुलिस को अंततः भागने पर मजबूर होना पड़ा। भीड़ व हंगामा करते हुए सड़क जाम करने का मन बनाने लगा तभी स्थानीय पुलिस ने मोरचा संभाल लिया। टीम में नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता भाग कर जारंगडीह सीसीएल कांटा घर पर दुबक गए ओर पुलिस को फोन किया तभी बोकारो थर्मल पुलिस कांटा घर पहुंचकर सुरक्षित थाना ले गए। एक जवान भाग कर जारंगडीह भूमिगत खदान के ओर चला गया था उसे भी पुलिस की गस्ती दल अपने साथ थाना ले गयी। हंगामा देर रात तक चलती रही धीरे धीरे मामला शांत हुआ व लोग घर गए। पुलिस पार्टी बिना वर्दी के थे इसलिए भीड़ बच्चा चोर का हल्ला कर रहे थे। स्थानीय लोगो ने भी पुलिस की इस तरह की कारवाई की निंदा की कहा कि अगर अपराधी या आरोपी है तो भीड ़भाड़ वाले कार्यक्रम स्थल में बिना वर्दी नही पहुंचनी चाहिए। बाद में बोकारो थर्मल पुलिस पार्टी को पिस्टल सौप दिया। इस संदर्भ में बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि टीम बोकारो पुलिस की थी लोगो को समझ मे नही आया थोड़ा मशक्कत हुआ लेकिन शांत कर लिया गया था तथा इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दे दिया गया है। इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता बोकारो थर्मल थाना में आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर, बुधवार को बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा जारंगडीह पहुंचकर मामले की जांच की तथा कई लोगो से जानकारी लिया। इस समय बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर साथ थे। इस संदर्भ में एसडीपीओ ने कहा कि भविष्य में ध्यान रखा जाय कि कही भी कोई अचानक आ जाय चाहे वह चोर या अन्य हो। उसके साथ कोई घटना नही होनी चाहिए। ऐसी परिस्थिति में उसे पकड़कर स्थानीय थाना को सुपुर्द किया जाय। कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *