झारखण्ड

 ऊपरघाट की नौ पंचायतों में गिरिडीह के सांसद का तूफानी दौरा, कहा- विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे, पानी घर-घर पहुंचेगा

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के नौ पंचायतों में शुक्रवार गिरीडीह लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने तूफानी दौरा किया। दौरे के क्रम में नवनिर्वाचित सांसद को ग्रामीणों ने हर पंचायतों में पांरपरिक तरीके स्वागत किया। दौरे में सर्वप्रथम कंजकिरो, काच्छो, गोनियांटो, पेंक, मुंगो-रंगामाटी, पोखरिया, नारायणपुर, बरई, पलामू, पिपराडीह, पिलपिलो आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों से मिलें। गांवों की मूलभूत समस्याओं को बारीकी से सुनें। ऊपरघाट के विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि ऊपरघाट की जनता को एक साल के अंदर घर-घर में पानी पहुंचाया जाऐगा। सड़क, बिजली,अस्पताल,शिक्षा व रोजगार पर भी काम होगा। ऊपरघाट के नौ पंचायतों का विकास कैसे होगा, उसका मॉडल विजन पर तैयारी चल रही है। आने वाले समय में आपलोंगों की सहयोग से ऊपरघाट में विकास का एक नया अध्याय लिखेंगे। कहा कि हम विकास करने पर भरोसा रखता हूँ, ना कि लोगों को बरगलाने पर। यहां पर 15 सालों में जो काम विकास के लिए किया गया है, उससे कहीं ज्यादा विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को गुमराह किया गया है। सांसद ने कहा कि कुछ दिन पूर्व किसी ने कहा था कि पानी अगर नही पहुंचाए, तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। लेकिन पानी तो नहीं पहुंचा, मगर वह व्यक्ति वोट मांगने जरूर आया। जिसका सर्वमान्य नेता दिशुम गुरूजी कहलाते है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र नाथ मोदी की विजन है, सबका साथ व सबका विकास के तहत क्षेत्र का विकास किया जाऐगा। वह दिन दूर नहीं जब यहां के विकास को देखकर कुछ लोग यहां से पलायन कर जाऐंंगे। कहा कि 15 सालों से यहां के विधायक ग्रामीणों को विकास के नाम पर गुमराह किया है। सड़क एक तरफ बन रहीं है, दूसरे तरफ उखड़ रहीं है। अस्पताल बना, लेकिन इलाज की सुविधा एक महज सपना बन गयी है। कहते है कि चंद्रप्रकाश चौधरी बाहरी है। अगर हम बाहरी है, तो इटली की सोनिया गांधी को सर्वमान्य कहते है। हम झारखंड के माटी का सपूत हूँ। मंगल ग्रह से नही आया हूंं। माटी का कर्ज हम हमेशा अपने दिल में लेकर चलता हूं।

सांसद ने कहा ऊपरघाट की जनता को प्रखंड बनाकर बहुत जल्द एक सौगात दूंगा। प्रखंड बनने के बाद यहां के लोगों को मौलिक सुविधाओं के विकास में बढो़तरी होगी। हमारी सरकार प्रखंड बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सरकार गिर गयी ओर सरकार में आते ही झामुमो की सरकार ने उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया। दौरे के क्रम में भाजपा के वरीय नेता प्रशांत जयसवाल, रामगढ़ जिप अध्यक्ष बह्रमदेव महतो, तारकेश्वर महतो,
जिप सदस्य सह आजसू मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, जिप सदस्य दिनेश महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, चंद्रदेव महतो, बालगोविंद महतो, कमलेश कुमार महतो, बासुदेव महतो, रामकुमार मंराडी, मिसरीलाल महतो, गौतम कुमार महतो, बाल्मिकी प्रजापति, राजेश तुरी, जगरनाथ महतो, बादल महतो, गणेश महतो सहित कई लोग शामिल थे।

विकास करना सांसद की पहली प्राथमिकता होगी- टिकैत
गोनियांटों स्थित मेलाटांड में सांसद के दौरे के क्रम में ग्रामीणों की बात को सांसद के समक्ष रखते हुए आजसू मुख्यालय सचिव सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि हमारी मांग है कि यहां की मुलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाए। पानी की जटिल समस्या है। यहां पर पावर प्लांट, सीसीएल की दर्जनों कोलियरियां रहने के बावजूद स्थानीय युवक दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन करते है। इस पर विचार करने की बात सांसद से कहा। कहा कि ऊपरघाट में सांसद की पहली
प्राथमिकता विकास होगी। विकास के बगैर
यहां के लोगों का सपना एक सपना ही बनकर रह जाऐगा।

टेकलाल महतो के परिजनों से मिले सांसद, दी आर्थिक मदद
ऊपरघाट स्थित मुंगो-रंगामांटी पंचायत के कोठी निवासी टेकलाल महतो की मौत मंगलवार को मुंबई में हो गया था। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा। सांसद को इसकी सूचना मिलने के बाद मजदूर टेकलाल महतो के घर गए ओर उनके परिजनों से मिलें। ओर दस हजार नगद राशि सहयोग के रूप में दिया। कहा कि इस दुःख की घडी में आजसू-भाजपा परिवार आपके साथ है। हर संभव मदद की जाऐगी।
फोटो- ऊपरघाट के दौरे के क्रम में गोनियांटो में ग्रामीणों को संबोधित सांसद व अन्य।

टेकलाल के परिजनों को विधायक ने दी दस हजार
………………………………..
ऊपरघाट स्थित कोठी निवासी टेकलाल महतो के परिजनों से मिलकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने दस हजार की आर्थिक मदद की। टेकलाल महतो की मौत मुंबई में हो गयी थी। आज उसका शव गांव पहुंचा। इसकी सूचना पर विधायक जगरनाथ महतो सहित विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो सहित कई झामुमो के नेता पहुंचे ओर पीडि़त परिवार को ढांढ़स बंधाया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *