पंजाब

श्री त्रिशूल महादेव मंदिर में गणपति उत्सव में आशीर्वाद लेने पहुंचे राकेश राठौर

जालन्धर: जालन्धर के किशनपुरा क्षेत्र में पड़ते अजित नगर के श्री त्रिशूल महादेव मंदिर साउथ इंडियन वेलफेयर द्वारा मनाया जा रहा गणेश उत्सव में पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,मुनीष विज,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा,किशनलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,जिला सचिव ऊषा महंत,अनुं शर्मा विशेष तौर पर आशिर्वाद लेने पहुंचे।इस अवसर पर महामंत्री राकेश राठौर ने हिन्दू धर्म मे कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है।भगवान गणेश विघ्‍नहर्ता और मंगलकर्ता कहलाते हैं।

गणेशजी की पूजा विघ्‍नहर्ता और सुख देकर दुख हरने वाले देवता के रूप में होती है। वह अपने सच्‍चे भक्‍तों की सभी बाधाएं, रोग और दरिद्रता दूर करते हैं। गणपति भगवान की पूजा और उपासना से सुख और समृद्धि प्राप्‍त होती है।उन्होंने कहा हर वर्ग के युवाओं को घर्म के कार्य कराने चाहिए उन्होंने कहा युवाओं द्वारा धर्म के कार्य होने से युवाओं को धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा गणपति महाराज की पूजा करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।उन्होंने कहा गणपति महाराज की किरपा सब पर बनी रहनी चाहिए।
इस अवसर पर हरविंदर गोरा,बाबू अरोड़ा, अमित भाटिया,सोसायटी के प्रधान सुपरमणि,गंगा देवी,सचिव गोविंद स्वामी, बालक राम,धनवेल,चंद्रशेखर, ,कश्मीरी लाल,संजीव,चंद्र मोहन,अर्जुन,शिव कुमार,रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *