देश

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर जानलेवा की हमले की दी धमकी, जानिये क्यों?

Share now

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है| संजय निरुपम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद रखेगी एक दिन उन्हें वाराणसी आना है| यह थम कि उन्होंने गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों की चलती दी है बता दें कि गुजरात में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के कामगारों पर पिछले दो-तीन दिनों में कई हमले हो चुके हैं| इन हमलों के बाद बड़ी संख्या में यह लोग गुजरात से पलायन कर रहे हैं| खबरों की मानें तो उत्तर भारतीयों को गुजरात खाली करने की धमकी दी गई है| इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत गुजरात के साबरकांठा में 14 महीने की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद हुई| इस बच्ची से रेप का आरोपी बिहार का एक 20 साल का युवक था| घटना की खबर फैलते ही उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए| साथ ही इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है| रविवार को एक कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में अगर यूपी और बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों को मार मार कर भगाया जा रहा है तो 1 दिन प्रधानमंत्री को वाराणसी भी जाना है यह याद रखना …वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था| साथ ही सोमवार को एक ट्वीट करके संजय निरुपम ने गुजरात के डीजीपी के बयान को भी झूठा करार दिया है| अपने ट्वीट में संजय निरुपम ने कहा कि गुजरात के डीजीपी कहते हैं कि उत्तर भारतीय त्योहार मनाने घर जा रहे हैं और उन पर कोई दबाव नहीं है लेकिन यह एक बड़ा झूठ है दिवाली और छठ की छुट्टियां 1 महीने के बाद शुरू होती हैं अभी नहीं बीजेपी ने भागने पर मजबूर कर रही है और कांग्रेस के विधायकों को बदनाम कर रही है मोदी जी इस राजनीति को बंद करिए| इस बीच गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा ने कहा है कि उत्तर भारतीयों पर हमले के मामले में अब तक 6 जिलों से 324 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हिंसा के 42 मामले दर्ज किए गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *