झारखण्ड

24 वें राज्य स्तरीय ईस्मा कराटे प्रतियोगिता के तीसरे दिन 53 गोल्ड के साथ रांची बना चैम्पियन

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय 24 वें झारखंड राज्य स्तरीय ईस्मा कराटे चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को 53 गोल्ड मेडल जीतकर रांची की टीम ऑल ओवर चैम्पियन बनी।वहीं 44 गोल्ड के साथ बोकारो की टीम उपविजेता बनी।प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन सफल प्रतियोगियों के बीच रांची के सिंहान विमल आनंद नाग ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।मुख्य रुप से काता ओपन में सफल प्रतियोगियों के महिलाओं के ग्रुप में बोकारो की प्रियंका कुमारी,सुनीता कुमारी एवं शमा प्रवीण को गोल्ड,रांची की मोनिका कुमारी,नेहा कुमारी एवं सोनिया कुमारी को सिल्वर तथा बोकारो की सुषमा कुमारी,संगीता कुमारी एवं पूनम कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

Indiatime24 के बोकारो थर्मल प्रतिनिधि रामचंद्र कुमार ‘अंजाना’ को सम्मानित करते अतिथि.

पुरुषों के ग्रुप में ओपन कुमिते रांची के संदीप लाल को गोल्ड,रांची के लालचंद लोहार को सिल्वर,रांची के कृष्णा मुंडा एवं रांची के पिंटू कुमार को ज्वाइंट कांस्य पदक दिया गया।प्रतियोगिता में कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कराटेकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सिंहान विमल आनंद नाग ने प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहराकर नित्य नये मुकाम हासिल कर अपना एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।कराटे के प्रति हाल के दिनों में लड़कियो का काफी रुझान बढ़ा है और लड़कियों की काफी रुचि देखने को मिल रही है।वे अपनी आत्म रक्षा स्वयं कर सकती है।साथ ही राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर एवं सफलता हासिल कर इसमें अपना कैरियर भी बना सकती है।इस मौके पर ईस्मा के महासचिव कमल किशोर कच्छप,हजारीबाग से लक्ष्मी कुमारी,धनबाद से पायल कुमारी,खूंटी से विमल दीप,तमाड़ से गूमन गडी,साहेबगंज से विजय कुमार,गिरिडीह से नारायण महतो,प्रियंका कुमार,टोकन कुमार सहित कई कराटेकार प्रशिक्षक मौजूद थे।प्रतियोगिता में मंच संचालन गुलाम जावेद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *