झारखण्ड

ट्रेकर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क पर साईकिल सवार जागेश्वर सिंह (55) को एक ट्रेकर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के गांव वालों ने होसिर के पास सड़क को जाम कर दिया। जाम स्थल पर गोमिया सीओ पहुंचे और मृतक के आश्रित को 20 हजार रुपया दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये चास भेज दिया है।


कोयला बेच कर चलाता था घर
मृतक जागेश्वर सिंह रात में ही घर से निकला था। वह साईकिल से कोयला बेचकर परिवार का भरण-पोषण होता था। बुधवार की सुबह वह कोयला बेच कर होसिर अपने घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान करमाटांड़ गांव के पास एक ट्रेकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ट्रेकर को जब्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *