झारखण्ड

शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधा को लेकर होगा आंदोलन : सिम्मी

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के बहुउदेशीय भवन में गुरूवार को जोहार फाउंडेशन की एक बैठक प्रखंड उपप्रमुख विश्वनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें स्वास्थ्य , शिक्षा ,सिंचाई सुविधा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर हक व अधिकार के लिए आंदोलन करने पर जोर दिया गया वही आग्रामी 17 फरवरी को बहुदेशीय भवन में फोउंडेशन का प्रखंड कमिटि का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए फोउंडेशन की अध्यक्षा सिम्मी महतो ने कहा कि क्षेत्र के सांसद व विधायक के उपेक्षापूर्ण नीति के कारण नावाडीह प्रखंड आज भी मुलभूत विकास से वंचित है प्रखंड के अन्तर्गत कहने को तो नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है परंतु केन्द्र में संसाधन सहित चिकित्सक का घोर अभाव है जिसके कारण यहां के ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक पर पूर्ण रूप से निर्भर है वही उच्च शिक्षा की कोई सुविधा नही है यहां के छात्र छात्राएं डिग्री व तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य जिला सफर करना पड़ता है ,युवाओ एवं युवक्तियां पढ़ लिखकर बेरोजगार होकर पलायन को विवश है ,जोहार फोउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को जागरूक करने अपने हक व अधिकार दिलवाने का काम करेगी ।

मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी ,महावीर महतो ,बीस सुत्री सदस्य फारूक अंसारी , गुड्डू पाण्डेय ,छत्रबली पंडीत ,विजय महतो ,नीलकंठ महतो ,नारायण महतो ,रमेश महतो , गणेश कुमार ,रवि गुप्ता ,लाला रविदास , खेदन कसेरा ,हरि महतो ,सुभाष महतो ,राजेन्द्र यादव ,रवेतलाल मिर्धा ,खगेश्वर पंडित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *