झारखण्ड

लॉकडाउन में मायके गई थी पत्नी, गर्लफ्रेंड को दुल्हन बनाकर घर ले आया पति, पंचायत ने सुनाया ये फरमान…

Share now

बोकारो : लॉकडाउन में लोगों की बेबसी और दुश्वारियों की वैसे तो कई किस्से सामने आ चुके हैं लेकिन सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला झारखंड का सामने आया है. यहां एक युवक की पत्नी लाकडाउन में मायके में फंस गई तो पति ने अपनी गर्लफ्रेंड से ही शादी कर ली और उसे घर ले आया. लाकडाउन के बाद जब पत्नी घर लौटी तो सौतन को देख आगबबूला हो गई. मामला पंचायत के पास पहुंचा और पंचायत ने दोनों पत्नियों को एक साथ पति के घर में ही रहने का फरमान सुना दिया.
मामला बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले से जुड़ा हुआ है. लॉकडाउन के कारण गिरिडीह स्थित मायका में पत्नी फंस गई तो बोकारो जिले के नावाडीह के ऊपरघाट मुंगो-रंगामाटी के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी व उसके परिजनों ने हंगामा किया। मामला थाने पहुंचा। इसके बाद ऊपरघाट में पंचायत में तय हुआ कि दोनों पत्नियां पति के साथ ही रहेंगी। पहली पत्नी के लिए जायदाद में हिस्सेदारी और चार माह की बच्ची की परवरिश के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। लॉकडाउन लगने से पहले वीरेंद्र महतो की पत्नी गुड़िया देवी अपनी मां के निधन पर गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटांड़ स्थित अपने मायके गयी हुई थी। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और वह वहीं फंस गई। गुड़िया देवी अपनी चार माह की बेटी के साथ गयी हुई थी। इसी बीच पति वीरेंद्र कुमार ने धनबाद की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली।
वीरेंद्र महतो ने बताया कि वह पत्नी के लॉकडाउन में फंसने से घर नहीं आने के कारण काफी नाराज था। इसी गुस्से में वह 14 जून को धनबाद पहुंचा और तोपचांची के कुडामो की अंजिता से वहीं मंदिर में शादी कर ली।
पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि लॉकडाउन में मायके में फंसे रहने के कारण पति ने इसका लाभ उठाया व गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों पति-पत्नी में काफी झगड़ा भी हुआ करता था।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *