झारखण्ड

विधायक ने नावाडीह व ऊपरघाट में कई योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास किया

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को नावाडीह व ऊपरघाट में कई योजनाओं का ताबड़तोड ़शिलान्यास किया। ऊपरघाट के पलामू, मुंगो-रंगामाटी, खोढ़ाबांध व चपरी पंचायत के मुंगो में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत राज्य सम्पोषित योजना के तहत् मुंगो से चपरी पथ तथा आहारडीह में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने नारियल फोडकर किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि डुमरी, नावाडीह व ऊपरघाट की जनता के आर्शीवाद से निरतंर 15 वर्षो से विधायक बनकर क्षेत्र की विकास किया आज विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा एक भी गांव नही बचा है जो मुख्य सड़क से जोडा नही गया है प्रखंड को पंचायत से व पंचायत को गांव तक सड़क निर्माण कर आवागमन की सुविधा बहाल की गई है वही हर छोटे बडे गांव मे पीसीसी कर पथ का पक्कीकरण किया गया है। कहा कि राज्य मंे झारखंडी विरोधी भाजपा की सरकार रहने के कारण पारा शिक्षक, आंगनबाडी सेविका सहायिका, जल सहिया, सहिया, पाराकर्मी को लाभ नही दिला सका, परंतु इस बार पुरे झारखंड में झामुमो की लहर है पार्टी के युवा नेता हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही सभी को लाभ पहुंचने का काम किया जाऐगा। गांव के हर किसान को खेत में पानी मिले इसकी पहल की जाऐगी। विधायक ने कहा कि आग्रामी माह मंे विधानसभा चुनाव झारखंड में होना है जनता के सहयोग से 15 वर्षो से क्षेत्र का विधायक रहकर जनता की सेवा की, जनता का आर्शीवार्द मिला तो निरतंर तन मन से जनता का सेवा करता रहुंगा।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, जयलाल महतो, लोकेश्वर महतो, गंगाराम महतो, पंसस जगरनाथ महतो, गोविन्द्र रजक, धनश्याम साव, जयलाल ऊर्फ जैली महतो, चन्द्रशेखर महतो, प्रमेश्वर बास्के, गंगाराम मुर्मू, मनोज मुर्मू, लखीराम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *