झारखण्ड

कंजकिरो में पीसीसी पथ का शिलान्यास

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के शिशुटोला मेंं 14 वे वित्त आयोग से 200 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास शनिवार को
मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन ने किया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के हर गांव व टोला में छोटी से छोटी ओर बडी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

आने वाले समय में कंजकिरों पंचायत एक आर्दश पंचायत बनेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, वार्ड सदस्य रीता देवी, योद्घा महतो, फालो महतो, दीपक महतो, मनोज कुमार, चिन्तामणि, रामेश्वर, बासुदेव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *